Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri to soon get a multi-level parking facility with a capacity for 300 vehicles; instructions issued to accelerate construction work.
{"_id":"6adf5dab09816e3b0b0d0ada","slug":"video-pauri-to-soon-get-a-multi-level-parking-facility-with-a-capacity-for-300-vehicles-instructions-issued-to-accelerate-construction-work-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौड़ी को जल्द मिलेगी 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी को जल्द मिलेगी 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पौड़ी मुख्यालय को जल्द ही 300 वाहन क्षमता की बहुमंजिला पार्किंग की सौगात मिलने की उम्मीद है। सचिव आवास व राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर राजेश ने पावर हाउस में प्रस्तावित पार्किंग के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण कर डीपीआर शीघ्र शासन को भेजने करने के निर्देश दिए।
सोमवार को शहर में विभिन्न निर्माणाधीन और प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए सचिव ने निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने अपर चोपड़ा मोहल्ले के समीप सीएम घोषणा के तहत निर्माणाधीन 30 वाहन क्षमता पार्किंग का निरीक्षण किया। निर्माणदायी संस्था आरडब्ल्यूडी को पार्किंग का निर्माण एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिव ने जीएमवीएन के समीप निर्मित 70 वाहन क्षमता पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन हेरिटेज संग्रहालय और वीर भूमि स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही आवास विकास विभाग के तहत सर्किट हाउस स्थित गेस्ट हाउस को पहाड़ी शैली में नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।