Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Krishnapur residents continue protest at Danth Declare: Protest will continue until access to the road is s
{"_id":"6abbdc24cd0837715a0d7c85","slug":"video-krishnapur-residents-continue-protest-at-danth-declare-protest-will-continue-until-access-to-the-road-is-s-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कृष्णापुर के निवासियों का डांठ में प्रदर्शन जारी कहा:अब मार्ग न मिलने तक प्रदर्शन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कृष्णापुर के निवासियों का डांठ में प्रदर्शन जारी कहा:अब मार्ग न मिलने तक प्रदर्शन होगा
अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:11 PM IST
Link Copied
नैनीताल। नगर के संवेदनशील बलियानाला से लगे कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों का मार्ग निर्माण की मांग को लेकर किया जा धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा।
तल्लीताल डांठ में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीते करीब नौ वर्ष से कृष्णापुर के लोग वंचित हैं। बीते दिनों आंदोलन में प्रदर्शन करने वाले त्रिलोक सिंह का बीते दिवस आसमायिक निधन हो गया। मार्ग होता तो तीन किमी का सफर तय करने में उन्हें मात्र कुछ मिनट लगते, लेकिन हल्द्वानी ले जाने पर उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
बार-बार मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बावजूद भी मार्ग निर्माण की सार्थक पहल नहीं हो पायी है। नैनीताल वार्ड में होने के बावजूद लोग न तो पालिका के रहे न किसी ग्राम सभा के। जबकि यहां के हालात काफी बदतर हैं। प्रदर्शनकारियों में कैलाश अधिकारी, दिनेश जोशी, रेखा जोशी, मोहन नेगी समेत 40 से अधिक लोग रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।