फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Candidates faced inconvenience as the student union election and UTET were held on the same day.

Nainital News: छात्रसंघ चुनाव और यूटीईटी एक दिन होने से परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Candidates faced inconvenience as the student union election and UTET were held on the same day.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव और एमबी इंटर कॉलेज में यूटीईटी-2026 की परीक्षा एक ही दिन होने के कारण परीक्षार्थियों और परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों-कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 29 सितंबर को यूटीईटी की परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई। इसी दौरान छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी।
माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने कहा कि बैरिकेडिंग के कारण एमबी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और परीक्षार्थियों के वाहनों को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इससे परीक्षार्थियों और कर्मचारियों को अपने वाहन असुरक्षित स्थानों पर खड़े करने पड़े।
विज्ञापन

जिला मंत्री एलडी पाठक ने कहा कि प्रशासन को भविष्य में ऐसे आयोजनों की तिथियां निर्धारित करते समय परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए। संघ की ओर से इस संबंध में बोर्ड सचिव रामनगर को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक हीरा सिंह बिष्ट, परीक्षा पर्यवेक्षक आशीष शर्मा, वीके जोशी, वसील अहमद, शैलेंद्र वर्मा, लीला देवी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed