Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Bhanu Pratap Chauhan has been elected President in the Kumaun University DSB Campus student union elections; nine posts were filled unopposed.
{"_id":"6abbdc13e72697362c079307","slug":"video-bhanu-pratap-chauhan-has-been-elected-president-in-the-kumaun-university-dsb-campus-student-union-elections-nine-posts-were-filled-unopposed-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष, नौ पदों पर रहा निर्विरोध निर्वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष, नौ पदों पर रहा निर्विरोध निर्वाचन
अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:11 PM IST
Link Copied
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। त्रिकोणीय मुकाबले के बीच निर्दलीय उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह चौहान ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। भानु प्रताप को 1,355 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शुभम कुमार को 873 वोट और हिमांशु आर्या को 283 वोट हासिल हुए। इस पद पर 14 मत नोटा और अवैध रहे।
अन्य पदों पर भी बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का पुरी को 1,614 वोट मिले, जबकि गौरी को 619 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर 202 वोट नोटा में गए और 110 मत अवैध रहे। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत विजयी रहीं। उन्हें 1,165 वोट मिले, जबकि विदुषी वर्मा को 1,147 वोट मिले। इस पद पर 127 वोट नोटा और 96 मत अवैध पाए गए।
इससे पूर्व, नौ पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। इनमें छात्रा उपाध्यक्ष कुमकुम जोशी, छात्र उपाध्यक्ष अभिषेक रैकुनी, सचिव कमल कार्की, सांस्कृतिक सचिव हर्षित जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तनमय भंडारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त संकाय प्रतिनिधियों में अनिल कुमार (कला), संध्या कापड़ी (वाणिज्य), दिव्यांशी कौशल (विधि) और सानिध्या उप्रेती (प्रबंधन) निर्विरोध चुने गए।
मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. दीपक कुमार की मौजूदगी में सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए। परिणाम आते ही समर्थकों ने परिसर में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।