{"_id":"6afb09a1302cfef863070f4b","slug":"make-youth-cultured-and-drug-free-negi-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-128123-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को बनाएं संस्कारवान और नशामुक्त : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को बनाएं संस्कारवान और नशामुक्त : नेगी
Mon, 16 Nov 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। युवाओं को संस्कारवान बनाने और नशे से दूर रखने के लिए उनमें इच्छा शक्ति जाग्रत करना जरूरी है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक प्रयास करने होंगे। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने टूरिस्ट संदेश परिवार की ओर से कण्वनगरी संस्कारशाला के तहत आयोजित विकासखंड स्तरीय अंतर माध्यमिक विद्यालय भाषण प्रतियोगिता में कही।
शिक्षाविद् स्व. सत्य प्रकाश थपलियाल की स्मृति में ''समृद्ध राष्ट्र के लिए संस्कारयुक्त नशामुक्त युवा'' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षिता ध्यानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेड हेरिटेज स्कूल के छात्र रुद्रप्रताप सिंह द्वितीय और एमकेवीएन स्कूल की छात्रा अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
एमकेवीएन स्कूल के संस्थापक प्रकाश कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने कहा कि संस्कारों की शुरुआत घर से होती है। कण्वनगरी संस्कारशाला के प्रथम संस्करण की विजेता कण्वघाटी महाविद्यालय की छात्रा कुमकुम भारद्वाज ने प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवन अपनाने और अच्छे संस्कारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। वंदना भारद्वाज, डॉ. मंजू कपरवाण और शंकर दत्त गौड़ ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एसपी जोशी, समाज कल्याण विभाग पौड़ी के सहायक अधिकारी संजीव पाल, वंदना भारद्वाज, डॉ. मंजू कपरवाण और शंकर दत्त गौड़ ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र उनियाल, सुभाष चंद्र नौटियाल, कै. पीएल खंतवाल, राजेंद्र पंत, एसपी कुकरेती, चित्रमणि देवलियाल, जेपी ध्यानी, गिरिराज सिंह रावत मौजूद रहे। संचालन अजयपाल सिंह रावत ने किया।