{"_id":"6afaffc848cc0845d90854be","slug":"the-movement-of-people-across-the-line-will-stop-wall-construction-will-start-after-two-days-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-128107-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लाइन पार के लोगों की रुकेगी आवाजाही, दो दिन बाद दीवार निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लाइन पार के लोगों की रुकेगी आवाजाही, दो दिन बाद दीवार निर्माण शुरू
Mon, 16 Nov 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन लाइन पार के लोगों की शहर में आवाजाही सुगम बनाने के लिए रेलवे जल्द ही फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करेगा लेकिन इसके साथ ही खुली आवाजाही को रोकने के लिए दीवार का निर्माण भी होगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के विकास के प्रथम चरण में नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। द्वितीय चरण के कार्य में प्लेटफार्म चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद फुट ओवरब्रिज एवं रेल लाइन पार काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र में रेलवे सीमा में डेढ़ किलोमीटर लंबी आरसीसी की दीवार का निर्माण शुरू किया जाना है। रेलवे स्टेशन के मुख्य हॉल के सामने खाली स्थान से बनने वाले फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा चुका है।
दो माह पूर्व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आईं मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव में रेलवे यार्ड की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने यार्ड की सफाई कराने और लाइन पार आबादी क्षेत्र से रेलवे यार्ड में लोगों की खुली आवाजाही को रोकने के लिए दीवार निर्माण के निर्देश दिए थे। डीआरएम का स्पष्ट कहना था कि लोग ट्रैक से न गुजरें, केवल फुट ओवरब्रिज से ही आवागमन हो।
विज्ञापन
.
- चल रहे निर्माण कार्य
रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में सीसी सड़क का निर्माण।
एकमात्र प्लेटफार्म का चौड़ीकरण कार्य।
रेलवे यार्ड में जलजमाव को रोकने के लिए नाली निर्माण।
.
- प्रस्तावित निर्माण कार्य
400 मीटर आरसीसी की दीवार का निर्माण।
लाइन पार के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण।
मिट्टी कटान की रोकथाम के लिए पिचिंग कार्य।
द्वितीय चरण के विकास कार्य में चार करोड़ के बजट से कई कार्य होने हैं। आगामी दो-तीन दिन के भीतर करीब 400 मीटर लंबी आरसीसी दीवार का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। फुट ओवरब्रिज बनने तक फिलहाल अस्थायी रूप से सीढ़ीनुमा रास्ते पर आवाजाही के लिए रास्ता दिया जाएगा। -एसएस रावत, खंड अभियंता (कार्य), नजीबाबाद।