{"_id":"69a06ae43d9c4943c308af20","slug":"video-haridwar-dso-raids-on-complaint-seizes-ration-dealers-register-after-finding-irregularities-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar: शिकायत पर डीएसओ ने मारा छापा, अनियमितताएं मिलने पर राशन डीलर के रजिस्टर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: शिकायत पर डीएसओ ने मारा छापा, अनियमितताएं मिलने पर राशन डीलर के रजिस्टर किए जब्त
अनियमितताएं मिलने पर राशन डीलर के रजिस्ट्रर डीएसओ मुकेश पाल ने जब्त कर लिए। उपभोक्ताओं की शिकायत पर डीएसओ ने छापा मारा था। उन्होंने कहा कि राशन डीलर पर कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की ओर से डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) मुकेश पाल से उचित दर विक्रेता डीसीडीएफ कोटरवान राहुल कुमार की उचित दर की दुकान की शिकायत की गई। इससे डीएसओ मुकेश पाल और क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दुकानदार के राशन वितरण की जांच शुरू कर दी। दुकान पर विक्रेता की ओर से राशन वितरण किया जा रहा था, लेकिन, उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि दुकानदार महीने में मात्र दो दिन ही दुकान खोलता है। इसमें किसी ने राशन ले लिया तो ठीक, वरना, उपभोक्ताओं को राशन नहीं देता है। उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।