फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two girls fell into drain while playing on culvert one saved police and SDRF searching for other

हरिद्वार: पुलिया पर खेलते समय दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक को बचाया, दूसरी की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ

Tue, 08 Sep 2026 12:00 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 12:00 AM IST
सार

सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम पुलिया पर खेल रहे दो बच्चे अचानक नाले में गिर गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण छह वर्षीय बच्ची नाले में बह गई, जबकि सात वर्षीय बालिका को आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Two girls fell into drain while playing on culvert one saved police and SDRF searching for other
लापता बच्ची की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम पुलिया पर खेल रहे दो बच्चे अचानक नाले में गिर गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण छह वर्षीय बच्ची नाले में बह गई, जबकि सात वर्षीय बालिका को आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान रावली महदूद में कृपाल स्कूल के पास बच्चे पुलिया पर खेल रहे थे। बारिश के कारण नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। इसी दौरान दोनों बच्चे नाले में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने हिमानी (7) को किसी तरह नाले से बाहर निकाल लिया, लेकिन विधिका (6) निवासी ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर हाल कृपाल नगर रावली महदूद तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों को बुलाकर नाले में कई स्थानों पर तलाश शुरू की। तेज बहाव और बारिश के बीच टीम ने काफी देर तक अभियान चलाया। बच्ची की तलाश के लिए आसपास के नाले और संभावित स्थानों पर भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया था। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि टीमें तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed