Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Champawat News
›
Raksha Bandhan celebrated with great enthusiasm in Champawat; sisters tied Rakhis of affection on their brothers' wrists.
{"_id":"6a91c5e1ae61435a5e0dbb4f","slug":"video-raksha-bandhan-celebrated-with-great-enthusiasm-in-champawat-sisters-tied-rakhis-of-affection-on-their-brothers-wrists-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंपावत में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंपावत में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की राखी
अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:01 PM IST
Link Copied
चंपावत। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
रक्षाबंधन पर जिलेभर में दिनभर भाई-बहनों का एक-दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बहनें भी राखी बांधने के लिए मायके पहुंचीं। कई स्थानों पर बहनों के समय पर घर नहीं पहुंचने पर भाई बेसब्री से उनका इंतजार करते नजर आए। बहनों के पहुंचते ही भाइयों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शुभ मुहूर्त में बहनों ने व्रत रखकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारने के बाद उनकी कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए और उनकी हर सुख-दुख में साथ देने तथा रक्षा करने का वचन दोहराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।