{"_id":"68ba9c8ea397f51e3e0ffcac","slug":"video-guest-teachers-staged-a-sit-in-for-honorarium-in-champawat-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: अतिथि शिक्षकों ने मानदेय के लिए दिया धरना, कहा- उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: अतिथि शिक्षकों ने मानदेय के लिए दिया धरना, कहा- उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है
माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन ने शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवधि के मानदेय के लिए सीईओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था की अतिथि शिक्षक रीढ़ बने हुए हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर के नेतृत्व में अथिति शिक्षकों ने नारे लगाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि चॉक डाउन में अतिथि शिक्षकों ने अपना काम बखूबी निभाया और हमेशा निभाते रहे हैं लेकिन उनकी जायज मांगों की हमेशा से अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि वह 10 वर्षों से स्कूलों में अध्ययन करा रहे हैं लेकिन इन सबके बाद भी उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। इस दौरान शिक्षकों ने सात घंटे धरना दिया। धरना प्रदर्शन में किशोर जोशी, होशियार लाल, चंद्र सिंह, हेमा जोशी, गीता, मीनू, निर्मला आदि शिक्षक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।