Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: Villagers in Pokhari, plagued by the menace of bears and monkeys, hold a protest march; demand amendments to the Forest Act
{"_id":"6aeb2be4d997df233b09fbb7","slug":"video-chamoli-villagers-in-pokhari-plagued-by-the-menace-of-bears-and-monkeys-hold-a-protest-march-demand-amendments-to-the-forest-act-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: पोखरी में भालू-बंदरों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, वन अधिनियम में संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: पोखरी में भालू-बंदरों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, वन अधिनियम में संशोधन की मांग
विकासखंड पोखरी के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू द्वारा लगातार गौशालाओं को तोड़कर मवेशियों को मारने तथा बंदरों, लंगूरों और जंगली सूअरों के आतंक से त्रस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन एवं वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने डामर से विनायकधार तिराहे होते हुए पेट्रोल पंप तक जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने वन अधिनियम में संशोधन कर क्षेत्रीय जनता को हिंसक भालू और अन्य जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।जुलूस विनायकधार पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गया। जनसभा को संबोधित करते हुए किमोठा के ग्राम प्रधान बाल ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व प्रमुख प्रीती भंडारी, एडवोकेट श्रवण सती सहित तमाम वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में हिंसक भालू लगातार गौशालाओं को तोड़कर मवेशियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वहीं, बंदरों, लंगूरों और जंगली सूअरों ने ग्रामीणों की खेती-बाड़ी को पूरी तरह चौपट कर दिया है। जंगली जानवरों के आतंक के चलते पहाड़ों में लोगों ने खेती करना छोड़ दिया है। बड़ी संख्या में खेत-खलिहान बंजर पड़े हैं और ग्रामीण रोजी-रोटी की तलाश में मैदानी क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।