{"_id":"6a9583538bd2c2ad410dd71f","slug":"chamoli-news-bear-attacks-woman-in-her-courtyard-referred-to-a-higher-center-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: रतगांव में घर के आंगन में भालू ने महिला पर किया हमला, डंडी-कंडी से ले गए अस्पताल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: रतगांव में घर के आंगन में भालू ने महिला पर किया हमला, डंडी-कंडी से ले गए अस्पताल, हायर सेंटर रेफर
Mon, 31 Aug 2026 07:11 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:11 PM IST
सार
महिला अपने घर में खाना बना रही थी, इस दौरान बाहर आने पर आंगन में. भालू नें हमला कर दिया। नजदीक दो कुत्तों के भौंकने और महिला के शोर करने पर भालू महिला को छोड़ भाग गया।
विज्ञापन
महिला को डंडी कंडी से अस्पताल ले जाते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली में थराली तहसील के रतगांव में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। भालू ने घर के बाहर निकली शांति देवी( 55)पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रदीप फस्र्वाण ने बताया कि सोमवार दोपहर महिला अपने घर में खाना बना रही थी, इस दौरान बाहर आने पर आंगन में. भालू नें हमला कर दिया। नजदीक दो कुत्तों के भौंकने और महिला के शोर करने पर भालू महिला को छोड़ भाग गया, लेकिन घटना में महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप
विज्ञापन
घायल महिला को ग्रामीण डंडी कंडी में थराली अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर कर्णप्रयाग रेफर कर दिया गया। डॉ. आशीष नौटियाल नें बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया।