{"_id":"677faf5bacddd3ab0b097fc2","slug":"demand-to-change-the-alignment-of-gwaldam-dewal-wan-tapovan-road-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-111824-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ग्वालदम-देवाल-वाण-तपोवन सड़क का एलाइनमेंट बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ग्वालदम-देवाल-वाण-तपोवन सड़क का एलाइनमेंट बदलने की मांग
देवाल। सेलखोला ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान ने ग्वालदम-देवाल-वाण-तपोवन का एलाइनमेंट बदलने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि रक्षा मंत्रालय ने शिवालिक परियोजना के तहत 99 किमी सड़क की स्वीकृति दी है। ग्वालदम से नंदकेशरी, वाण, रामड़ी, ईराड़ी होते हुए तपोवन तक सड़क बननी है। इसके तहत लोनिवि की 60 किमी ग्वालदम से वाण तक की सड़क बीआरओ को ट्रांसफर होनी है। ट्रांसफर के बाद इस सड़क का चौड़ीकरण व सुधारीकरण होना है। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से सड़क के दोनों किनारे नंदकेशरी, पूर्णा, देवाल बाजार, इच्छोली, उलंग्रा, कांडेई, ल्वाणी, बगड़ीगाड़, मुंदोली, लोहाजंग, वाण के आवासीय भवन व दुकानें इसकी जद में आएंगे। सेलखोला ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान यादव मिश्रा ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से यह सड़क स्वीकृत है। बीआरओ की ओर से इसका सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने इस सड़क का एलाइनमेंट बदलकर ग्वालदम-सोड़िग-त्यूनूड़-तलौर-कलपट्टा-जैनबिष्ट-कांडेई से लोहाजंग-वाण तक करने की मांग की। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।