Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The final match will be played between Almora and Haridwar

Almora News: अल्मोड़ा और हरिद्वार के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Sun, 29 Nov 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 29 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The final match will be played between Almora and Haridwar
एचएनबी स्टेडियम में हुई फुटबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करते ​खिलाड़ी। संवाद
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित बालक वर्ग की अंडर 21 राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा और हरिद्वार के बीच खेला जाएगा। शनिवार को स्टेडियम में हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबला अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग के बीच खेला गया। इसमें अल्मोड़ा की टीम ने रुद्रप्रयाग की टीम को 2-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा की ओर से वैभव ने टीम के लिए दो गोल दागे। वहीं दूसरा मुकाबला मुनस्यारी और हरिद्वार के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर हरिद्वार की टीम ने 1-0 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। रविवार यानि आज अल्मोड़ा और हरिद्वार के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। मनीष कनवाल, सूरज गोस्वामी, पियूष सैनी, राकेश, दीपक कठायत मैच के निर्णायक रहे। वहां मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर आर्या, विरेंद्र रावत, डीएसओ महेशी आर्या, कोच विक्रम भंडारी, कैलाश मेहरा, राजेंद्र सिंह राणा, निर्मला नैलवाल, विजय मेहरा, यशपाल भट्ट, प्रेम सिंह रावत सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed