{"_id":"6ad5c5fa49b64b60090ce455","slug":"video-special-focus-on-the-security-durga-puja-pandals-varanasi-following-kolkata-incident-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोलकाता हादसे के बाद वाराणसी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष नजर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता हादसे के बाद वाराणसी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष नजर; VIDEO
कोलकाता में शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान कई लोगों की मौत और लोगों के घायल होने की घटना के बाद वाराणसी में भी पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इस क्रम में डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बनारस के प्रसिद्ध संतान धर्म पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की कतार, प्रवेश और निकास द्वार समेत सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।
डीसीपी ने बताया कि पंडालों में सुरक्षा के लिए पीएसी और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पंडालों के आसपास निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास बिंदुओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।