Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Action taken against those who created a disturbance near Kashi Vishwanath Temple; the accused apologized with folded hands
{"_id":"6a86d7d865988e05fd0d582f","slug":"video-action-taken-against-those-who-created-a-disturbance-near-kashi-vishwanath-temple-the-accused-apologized-with-folded-hands-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर के पास विवाद करने वालों पर कार्रवाई, आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास विवाद करने वालों पर कार्रवाई, आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी;video
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के पास चंदन- टीका लगाने वाले तीन लोगों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बनने पर चौक पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने पर तीनों को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस की सख्ती के बाद हाथ जोड़कर आरोपियों ने मांफी मांगी। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के मुताबिक, 20 अगस्त को गेट नंबर चार के पास कुछ लोग श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाने को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और तीनों मारपीट पर आमादा हो गए। मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। स्थिति बिगड़ने और मंदिर क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।