{"_id":"67ee1c089041171f1108dc47","slug":"video-sultanpur-khata-ma-sa-raha-kasana-para-caka-sa-hamal-bhataja-garafatara-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: खेत में सो रहे किसान पर चाकू से हमला, भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: खेत में सो रहे किसान पर चाकू से हमला, भतीजा गिरफ्तार
सुल्तानपुर के धनपतगंज के मझवारा गांव में बुधवार रात खेत में सो रहे किसान पर उन्हीं के भतीजे ने चाकू से हमला कर दिया। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे तब उनकी जान बची। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक विवाद में हमला किए जाने की बात सामने आई है।
मझवारा गांव निवासी जगप्रसाद (52) बुधवार रात अपने खेत में सो रहे थे। रात लगभग दो बजे उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे। ग्रामीणों को उन्होंने बताया कि उनके ऊपर उन्हीं के बड़े भाई के बेटे विनोद ने चाकू से हमला किया है।
परिवार के लोगों ने जगप्रसाद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। उनके गले में गहरे घाव मिले हैं। थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।