{"_id":"68b9bb29153432ea500c6758","slug":"video-teachers-honored-on-the-eve-of-teachers-day-video-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किए गए शिक्षक, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किए गए शिक्षक, VIDEO
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में शिक्षक सम्मान और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सदर भूपेश चौबे ने की। शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। समारोह में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि विकसित भारत 2047, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित सोनभद्र की परिकल्पना को साकार करने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के विचार और सुझावों को संकलित कर उच्च स्तर तक भेजा जाएगा ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना को गति मिल सके। पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि अब जनपद में शिक्षा का स्तर सुधरा है और छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओम प्रकाश त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता ऋचा ओझा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।