{"_id":"6ab7f736ec003ba8d70a9e47","slug":"video-silver-crown-and-chhatra-stolen-from-idol-maa-kali-temple-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां काली मंदिर में प्रतिमा से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां काली मंदिर में प्रतिमा से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी; VIDEO
नगर स्थित मां काली मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने देवी प्रतिमा से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। एक दिन पहले ही नगर में पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण हुआ था। श्रद्धालुओं ने चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
बताते हैं कि नगर के प्राचीन काली मंदिर में चोरों ने शुक्रवार की रात देवी प्रतिमा पर लगा चांदी का मुकुट व छत्र चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह रोज की तरह लोग जब दर्शन-पूजन को पहुंचे तो मुकुट और छत्र गायब देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक काली मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मंदिर परिसर में लगे सबमर्सिबल पंप के तार चोरी हो चुके हैं। श्रद्धालुओं ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने, चांदी का मुकुट और छत्र बरामद करने, मंदिर सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।