{"_id":"6a8d6a3104115653b70256a3","slug":"video-police-recovered-207-lost-mobile-phones-and-returned-them-to-their-owners-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद किए 207 खोए मोबाइल, मालिकों को लौटाए;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बरामद किए 207 खोए मोबाइल, मालिकों को लौटाए;video
सोनभद्र जिले की पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जुलाई से अब तक 207 खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन में सर्विलांस सेल, एसओजी और जिले के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाया। टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी कर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बरामद किया गया।मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सर्विलांस सेल, एसओजी और थाना पुलिस के समन्वित प्रयास का परिणाम है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।