{"_id":"6ab7cd8d819dacc1130429fa","slug":"video-satapara-bll-bjara-ma-bugdha-hathasa-tal-savata-rasatarata-para-gara-vashal-paugdha-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बिलौली बाजार में बड़ा हादसा टला, स्वीट रेस्टोरेंट पर गिरा विशाल पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: बिलौली बाजार में बड़ा हादसा टला, स्वीट रेस्टोरेंट पर गिरा विशाल पेड़
सीतापुर: लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार को बिलौली बाजार चौराहे पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बारिश के कारण कमजोर हुआ एक विशाल पेड़ अचानक गुप्ता स्वीट रेस्टोरेंट के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरने का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पेड़ सड़क पर गिरने से महमूदाबाद-सरैंया मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाने का काम शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।
गनीमत रही कि हादसे के समय कोई इसकी चपेट में नहीं आया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश से क्षेत्र में पेड़ गिरने की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।