{"_id":"6ab817fd1bce865dfb05be84","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-highway-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164696-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाइवे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाइवे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
महोली। क्षेत्र में शनिवार सुबह नेशनल हाइवे पर उरदौली बाजार के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसी कारण सिर में लगी गंभीर चोट मौत का कारण बनी।
सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया किलखीमपुर के फरधान के सिसावां गांव निवासी वेदप्रकाश (45) शनिवार सुबह बाइक से महोली की ओर से सीतापुर जा रहे थे। उरदौली बाजार के पास हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वेदप्रकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।