{"_id":"6ac4c2fa6b8aec13cf0ce342","slug":"video-sp-workers-protest-against-akhilesh-yadav-detention-in-shahjahanpur-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सपाइयों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सपाइयों ने दिया धरना
Mukesh Kumar
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:14 PM IST
Link Copied
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान टाउन हॉल में शहीदों की प्रतिमाओं के सामने धरना देकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। सपा नेताओं ने कहा कि कथित वोट चोरी के विरोध में दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय का घेराव करने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही जिले के सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के लिए प्रदर्शन कर रहे सपा प्रमुख की गिरफ्तारी निंदनीय है। उनकी रिहाई होने तक धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। इस मौके पर गायत्री वर्मा, संजय वर्मा, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।