{"_id":"6acb2430db791a247b0cebb1","slug":"video-5001-lamps-were-lit-at-hanuman-dham-in-memory-of-immortal-martyrs-in-shahjahanpur-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: अमर शहीदों की याद में हनुमत धाम पर जलाए गए 5001 दीप, दीपयज्ञ का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: अमर शहीदों की याद में हनुमत धाम पर जलाए गए 5001 दीप, दीपयज्ञ का समापन
Mukesh Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:22 AM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में पितृ पक्ष में पूर्वजों और भारत के अमर शहीदों की स्मृति में हनुमत धाम पर आयोजित 28वें दीप यज्ञ का 5001 दीप जलाकर समापन किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ दीपों को नदी में विसर्जित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीप यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। संस्था से जुड़े पुरुषों और महिलाओं ने दीप जलाकर पूर्वजों एवं देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर गंगा प्रसाद, राकेश कश्यप, यश शुक्ला, नवीन चौबे, मोहित राजपूत, संजय गुप्ता, पवन कुमार, दिनेश कुमार, खुशी शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।