{"_id":"6b0a901b0aa4fd3de405d1ef","slug":"video-protecting-constitutional-rights-and-social-unity-is-essential-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"संविधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक एकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vimal Sharma
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:56 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय आंबेडकर संघ के तत्वावधान में खुर्जा गेट स्थित आंबेडकर पार्क में संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विजेंद्र कुमार सिंह ने संविधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक एकता को जरूरी बताया। साथ ही न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और पीड़ितों के हित में बनाने की आवश्यकता बताई।
विशेष वक्ता महेंद्र पंवार बौद्ध ने उपस्थित लोगों को संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। पूर्व प्रधानाचार्य बृजगोपाल सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अथक प्रयासों से संविधान के माध्यम से महिलाओं को अनेक अधिकार दिलाए। उन्होंने संविधान में निहित समानता और अधिकारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। राम कली बौद्ध ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी जाति और धर्म के लोगों के बीच आपसी तालमेल और रिश्ते मजबूत होने चाहिए। सामाजिक रिश्तों में दरार आने से देश कमजोर होता है। इस दौरान कैलाश चंदवाल, एमपी सिंह, अशफाक भारती, विनोद कुमार, गौरव कुमार, राजू आजाद, राम सिंह, प्रमोद वाल्मीकि, ब्रजेश कनौजिया, भूपेन्द्र रत्नाकर गौतम, जीवन कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता राजाराम ने की, जबकि संचालन डॉ. आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।