{"_id":"6afa05bcd99f9437a60c50ad","slug":"accused-boyfriend-arrested-for-murdering-mantasha-over-failure-to-repay-a-loan-of-800-rupees-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-187986-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उधार के 800 रुपये न देने पर की थी मंतशा की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उधार के 800 रुपये न देने पर की थी मंतशा की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
मृतका मंतशा का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गुलदस्ता कॉलोनी में हुए मंतशा हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। उधार दिए 800 रुपये न लौटाने के विवाद के चलते प्रेमी ने मंतशा की गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेहट रोड स्थित गांव रसूलपुर के पास गुलदस्ता कॉलोनी निवासी में शनिवार को मंतशा के घर में ही उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव घर की बेड पर पड़ा मिला था। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रियासत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आया कि रियासत और मंतशा के बीच प्रेम-प्रसंग था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मंतशा को 800 रुपये उधार दिए थे। शनिवार को वह मंतशा के घर उधार दिए रुपये लेने के लिए गया। जहां मंतशा से उसने अपने रुपये वापस मांगे। मंतशा ने रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि आरोपी ने पहले फूंकनी से मंतशा के सिर पर वार किया। इसके बाद कमरे के बाहर रखे चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर की छत से भाग लिया। साथ ही अपने साथ फूंकनी और चाकू भी ले गया, जिन्हें रास्ते में घास में छिपा दिया।
-- -- -
-पति दिल्ली में करता है नौकरी
मंतशा का पति मुकीम दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मंतशा के पति से विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि मंतशा अपने पति से विवाद के चलते अपनी मां के साथ रह रही थी। कुछ समय पहले ही मंतशा ने अपना घर भी बनाया था। मंतशा की डेढ़ साल की बेटी भी है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
मंतशा के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि विवाद 800 रुपयों को लेकर हुआ था। इसी कहासुनी में आरोपी रियासत ने मंतशा की गर्दन पर कई वार किए। आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। - विकास प्रताप चौहान, सीओ द्वितीय