{"_id":"66c59f7a0185815dd20e6163","slug":"video-bharat-band-jam-on-ghantaghar-in-saharanpur-crowd-went-out-of-control","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भारत बंद को लेकर सहारनपुर में घंटाघर पर लगाया जाम, नियंत्रण से बाहर हुई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भारत बंद को लेकर सहारनपुर में घंटाघर पर लगाया जाम, नियंत्रण से बाहर हुई भीड़
अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में कोटा दिए जाने के मामले में भारत बंद का आह्वान किया है। आज बसपा, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी सहित अन्य संगठन कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी का कार्यक्रम बसपा कार्यालय से चलकर घंटाघर को होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचने का था, लेकिन घंटाघर पहुंचने के बाद भीड़ बसपा नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो गई। जिला अध्यक्ष दशपुर प्रसाद और मंडल अध्यक्ष नरेश गौतम बार-बार भीड़ से कलेक्ट्रेट चलने के लिए कहते रहे, लेकिन भीड़ नहीं मानी यही वजह रही की काफी देर तक घंटाघर पर जाम और धरना प्रदर्शन होता रहा। उधर, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।