{"_id":"6a60d02d3adfdf511504bebd","slug":"video-video-rayabral-ma-varathara-tavara-bl-thall-ma-thharana-paratharashana-ma-naha-tha-chhatara-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में वीरेंद्र तिवारी बोले- दिल्ली में धरना प्रदर्शन में नहीं थे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में वीरेंद्र तिवारी बोले- दिल्ली में धरना प्रदर्शन में नहीं थे छात्र
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत बुधवार को कस्बे के एक उत्सव लॉन में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और सांसदों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि दिल्ली में जो छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे थे। वह छात्र नहीं थे, वह अलग-अलग राजनीतिक संगठन के लोग थे। जो कि माहौल को खराब कर रहे थे।
पुलिस पर हमला कर रहे थे। सीजेपी का धरना प्रदर्शन चल रहा था। कांग्रेस को लगा कि हमारी जमीन यूपी में खिसक रही है । उसी में अखिलेश यादव को लगा कि यूपी में अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इस कारण कांग्रेस के आमंत्रण पर अखिलेश यादव पहुंचे। कहा कि नीट समेत कई मुद्दों पर सदन में चर्चा करने के लिए सरकार तैयार है। छात्रों के साथ जो खिलवाड़ हुआ है जो दोषी हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी सहित अन्य मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।