{"_id":"69a2f5599ce813d3680f9d0e","slug":"video-rayabral-ma-aaradaka-ma-bharata-ka-le-umaugdha-abhayaratha-185-cayanata-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में आरेडिका में भर्ती के लिए उमड़े अभ्यर्थी, 185 चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में आरेडिका में भर्ती के लिए उमड़े अभ्यर्थी, 185 चयनित
रायबरेली में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में शनिवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें इसी जिले की आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के अलावा इंडस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी आरेडिका में भर्ती के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे। साक्षात्कार देने आए कुल अभ्यर्थियों की संख्या 550 रही, जिनमें से 185 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के लिए अप्रेंटिसशिप मेले में मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री लालगंज से जेडएम खान, मनीष कुमार समेत एक टीम आई, वहीं इंडस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से पंकज कुमार यादव ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कोच फैक्टरी ने 165 अभ्यर्थियों को चयनित किया, जबकि इंडस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 20 अभ्यर्थी चयनित किए गए। इन सभी अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी ने सभी अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के अनुसार मानदेय मिलेगा। इस मौके पर राज कुमार मौर्या, सीएम श्रीवास्तव, शोभा, वर्तिका, प्रियंका, मीनू, गायत्री धर, विनोद भास्कर, जयदीप, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।