{"_id":"6accaa10e31bbfb6550784ef","slug":"video-mission-shakti-rally-take-out-in-pilibhit-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: मिशन शक्ति की रैली से दिया महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: मिशन शक्ति की रैली से दिया महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश, देखें वीडियो
Mukesh Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:06 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को शहर में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रैली निकाली गई। टनकपुर हाईवे से निकली रैली के जरिये लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। इसमें एएसपी हिमांशु गौरव और सीओ ट्रैफिक समेत पुलिसकर्मी शामिल हुए। जिले में मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना और जरूरत पड़ने पर पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित करना है। रैली के दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। एएसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों, कानूनी अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर किसी भी तरह के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।