फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Social Forestry raided saw machine, recovered fifty sacks of rosewood and mango wood

Pilibhit News: सामाजिक वानिकी का आरा मशीन पर छापा, शीशम, आम की पचास बोटे लकड़ी बरामद

Tue, 13 Oct 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 13 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Social Forestry raided saw machine, recovered fifty sacks of rosewood and mango wood
पूरनपुर की आरा मशीन पर छापा मारकर लकड़ी पकड़ती सामाजिक वानिकी की टीम - विभाग - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। बगैर अनुमति के हरे-भरे पेड़ों को काटकर आरा मशीन पर स्टॉक की गई लकड़ी की सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम ने नगर के लाइनपार में इरफान की आरा मशीन पर छापेमारी की। छापेमारी में शीशम और आम के पेड़ काटकर लाई गई लकड़ी के 50 वोटे (लट्ठे) पकड़ लिए। लकड़ी को आरा मशीन संचालक को सुपुर्दगी में देकर उसके खिलाफ मुकदमा काटा गया है।
सामाजिक वानिकी के रेंजर सोवरन लाल ने बताया कि सोमवार को लाइनपार स्थित इरफान की आरा मशीन पर बगैर अनुमति के हरे-भरे शीशम और आम के पेड़ काटकर लाई गई लकड़ी की सूचना पर छापेमारी की गई। छापा में आरा मशीन पर शीशम और आम के 50 वोटे लकड़ी मिली। उन्होंने बताया कि जांच में आरा मशीन संचालक लाई गई लकड़ी के कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सका। बरामद लकड़ी को आरा मशीन संचालक के सुपुर्दगी में देकर उसके खिलाफ मुकदमा काटा गया है।
विज्ञापन

---
आंधी में गिरे पेड़ों के कटान की जांच शुरू
पूरनपुर। पिछले दिनों आई आंधी में गिरे पेड़ों का बिना विभागीय प्रक्रिया पूरी किए कटान करने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो एसडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। पूरनपुर क्षेत्र में आंधी में गिरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि पेड़ों के कटान में निर्धारित विभागीय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद वन विभाग ने इसकी जांच शुरू करा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed