फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing teenager found in Jaipur

Pilibhit News: जयपुर में मिला लापता किशोर

Tue, 13 Oct 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 13 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found in Jaipur
चुर्रासकतपुर। क्षेत्र के गांव रिछोला सबल निवासी 17 वर्षीय अरबाज अली सोमवार को जयपुर में सकुशल मिल गया। उसके मिलने की सूचना से परिजनों ने राहत की सांस ली। अरबाज 10 अक्तूबर को घर से मीरपुर वाहनपुर स्थित टेलर की दुकान पर काम करने निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार को अरबाज ने फोन कर बताया कि वह घूमने जयपुर आया था और पैसे खत्म हो गए हैं। सूचना पर पिता सनोवर हुसैन उसे लेने जयपुर रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बेटे के साथ घर लौटेंगे। सीओ राहुल पांडेय ने भी किशोर के जयपुर में सकुशल मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed