{"_id":"68b94f736ee9791f380b5dd8","slug":"video-flood-water-reached-bisalpur-in-pilibhit-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत के बीसलपुर में पहुंचा बाढ़ का पानी, टनकपुर हाईवे पर भी तेज बहाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत के बीसलपुर में पहुंचा बाढ़ का पानी, टनकपुर हाईवे पर भी तेज बहाव
पीलीभीत जिले में बाढ़ के कारण शहर से लेकर गांवों तक जनजीवन मुश्किल में है। शहर में टनकपुर हाईवे पर पानी का बह रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व कार्यालय जाने वाले रास्ते पर भी बहाव तेज है। अफसर कॉलोनी में भी पानी भरा है। बृहस्पतिवार को बीसलपुर नगर की कई कालोनियों में पानी पहुंच गया। राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज के रास्ते पर जलभराव हो गया। विद्युत उपकेंद्र में भी बाढ़ का पानी भर गया। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर पानी के तेज बहाव के बीच बाइक चालक जोखिम के बीच आवागमन कर रहे हैं। लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर यात्रियों को बैठाकर पानी के बाहव को पार करा रहे हैं। इसके लिए किराया भी वसूला जा रहा है। तहसील क्षेत्र के करीब 20 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।