Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Seva Pakhwada will be organized from 17 September to 2 October, meeting of BJP officials and workers held
{"_id":"68c19ea87ced16398e0ef5e4","slug":"video-seva-pakhwada-will-be-organized-from-17-september-to-2-october-meeting-of-bjp-officials-and-workers-held-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगा सेवा पखवाड़े का आयोजन, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगा सेवा पखवाड़े का आयोजन, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
मेरठ। दौराला कस्बे में धर्मेंद्र अहलावत के आवास पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक भारतीय जनता पार्टी लोक सेवा एवं कल्याण कारी अभियान सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया जाएगा, साथ ही एमएलसी स्नातक चुनाव व त्रिस्तरीय चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तैयारी की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, मनिंदर पाल सिंह रहे। अध्यक्षता दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने की। मनिंदर विहान ने कहा कि बूथ पार्टी का मजबूत स्तंभ होता है और बूथ मजबूत है, तो चुनाव में जीत सुनिश्चित है। मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान भूमि विकास बैंक अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, मदन पाल सिंह, संध्या, धर्मेंद्र, नवीन, जितेंद्र, गजेंद्र, जयवीर, गौतम, कुलबीर, प्रदुमन, रवि, संजय, विनीत, मनोज, टीटू चौधरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।