{"_id":"69272348f5e63fdf9100f2d8","slug":"video-remembering-the-martyrs-of-mumbai-attack-people-paid-tribute-by-lighting-candles-with-moist-eyes-2025-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुंबई हमले के शहीदों को याद कर नम आँखों में मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मुंबई हमले के शहीदों को याद कर नम आँखों में मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि
मेरठ। सामाजिक संगठन कोशिश के सदस्यों ने बच्चा पार्क के पास श्रद्धांजलि सभा हुई। संगठन के अध्यक्ष अजय सेठी ने कहा कि मुम्बई में हुई भीषण आंतकी हमले को आज 17 वर्ष हो गये। उस हमले में 166 निर्दोष नागरिकों ने जान गंवाई और 17 सुरक्षा कर्मी शहीद हुये। हेमन्त करकरे, अशोक कामटे, विजय सालस्कर और संदीप उन्नी कृषणन तुकाराम ओम्बले और बहुत से पुलिस कर्मियों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। पाकिस्तान पोषित आंतकवाद का चेहरा दुनिया ने देखा, लिहाज़ा ये जरूरी हो कि हम अपनी सुरक्षा को लेकर कोताही न बरते। इंसानियत के दुश्मन आतंकियों ने सोमवार 10 नवंबर 2025 में शाम 6.50 के करीब, दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नं-1 के निकट एक गाड़ी का विस्फोट हुआ, जिसमें करीब 15 व्यक्तियों की मौत हुई, और 24 से ज्यादा लोग घायल हुए और 13-11-15 को भी पेरिस में आंतकी हमला कर सैकड़ो बेगुनाहो का खून किया। आंतकवाद, पूरे विश्व में फैल रहा है। आंतकवाद को खिलाफ़ पूरे विश्व को एक जुट होना होगा। कार्यक्रम के अंत मे 2 मिनट का मौन रख कर सभी ने आतंकी हमले मे मारे गये निर्दोषऔर बेगुनाहों को श्रद्धांजलि दी । इस दौरान अजय सेठी, करन कामरा, मनोहर गुरनानी, आदिल सिद्दीकी, विजय जोशी, वीरेंद्र रस्तोगी, राजन भोला, दिनेश आहूजा आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।