{"_id":"6a86d3c5a6d1a8f5700b59b7","slug":"video-meerut-young-womans-body-found-in-sugarcane-field-murder-suspected-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
सरधना में कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल में बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या की आशंका के चलते मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने खेत में पड़ा देखा शव
ग्रामीणों ने खेत में युवती का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की।
हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। हालांकि, हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात को किसने अंजाम दिया, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।