Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Sangeet Som states that there was a time when Atiq Ahmed’s dog used to shake hands with Mulayam Singh Yadav; no one can remove the Yogi government.
{"_id":"6ae867074943f6a1b70eb4b6","slug":"video-meerut-sangeet-som-states-that-there-was-a-time-when-atiq-ahmeds-dog-used-to-shake-hands-with-mulayam-singh-yadav-no-one-can-remove-the-yogi-government-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: संगीत सोम का बयान, एक दौर था जब मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था अतीक अहमद का कुत्ता, योगी सरकार को कोई नहीं हटा सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: संगीत सोम का बयान, एक दौर था जब मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था अतीक अहमद का कुत्ता, योगी सरकार को कोई नहीं हटा सकता
भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने दिवाली मिलन समारोह में सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अतीक अहमद और मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि हमने वह दौर नहीं देखा, जब अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था। उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार को कोई नहीं हटा सकता। चुनाव के बाद बचे हुए अपराधियों का भी सफाया होगा।
सोमवार को नानू गंगनहर पुल स्थित चौधरी दलेल सिंह कॉलेज में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की ओर से दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगीत सोम ने रालोद को डेढ़ जिले की पार्टी बताने वाले अपने पुराने बयान पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनाव के संदर्भ में की गई थी, जिसे गलत तरीके से पेश किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष की शादी में पढ़े जाने वाले मंत्रों को गाली बताने संबंधी बयान पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। संगीत सोम ने इसे धार्मिक परंपराओं का अपमान बताते हुए सपा की आलोचना की।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, प्रीतिश ठाकुर, मनोज चौहान, सतेंद्र भराला, मोहन किनौनी, भारत भूषण और आदेश कसाना सहित सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।