{"_id":"68d69378d2fe87b9c4044b52","slug":"video-meerut-bku-apolitical-workers-raised-farmers-issues-and-laid-siege-to-the-tehsil-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने उठाईं किसानों की समस्याएं, किया तहसील का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने उठाईं किसानों की समस्याएं, किया तहसील का घेराव
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 26 Sep 2025 06:52 PM IST
Link Copied
सरधना में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ सरधना तहसील का घेराव किया। इस आंदोलन का संचालन विशेष प्रधान ने किया, जबकि अध्यक्षता बाबा हरवीर सिंह दबथुआ ने की।
किसानों की मुख्य मांगों में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक, उर्जा निगम द्वारा हो रहे किसानों के उत्पीड़न पर कार्रवाई, जर्जर ग्रामीण विद्युत लाइनें बदलना, स्मार्ट मीटरों की अनियमितताओं की जांच, गन्ना मूल्य में वृद्धि, आवारा पशुओं से सुरक्षा, खसरा-खतौनी में हेरफेर की जांच व सुधार शामिल रही। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस कारण किसान धरने पर बैठ गए हैं, और उनका कहना है कि जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। किसानों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार कोई ज्ञापन तहसील में नहीं दिया जाएगा, बल्कि सीधे शासन को भेजा जाएगा, ताकि कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उनका नारा है। समाधान नहीं, तो घर वापसी नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।