{"_id":"6910aa0f768d0a1a59048dcf","slug":"video-information-given-by-bjp-officials-and-workers-regarding-sir-2025-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: एसआईआर को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एसआईआर को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की दी जानकारी
मेरठ। दौराला में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर सकौती स्थित मंगलम फार्म हाऊस पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी को एसआईआर के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यातिथि प्रदेश महामंत्री एमएलसी अश्वनी त्यागी ने पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। वक्ताओं ने बूथ अध्यक्ष और बीएलए टू को मतदाता सूची से मृतकों, गांव से बाहर रहकर शहर में भू मतदान करने वाले मतदाताओं, नए मतदाताओं की वोट बनवाने आदि के लिए प्रेरित करते हुए मतदाता सूची का शुद्धिकरण कराने की जानकारी दी।मुख्यातिथि ने कहा कि भाजपा की रीड कार्यकर्ता ही है। सभी को एकजुट होकर काम करना है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण लिए सभी मेहनत से जुटेंगे। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि नवविकसित काॅलोनियों में मतदाताओं की वोट बनवाने के साथ बूथ भी बनवाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जिसको टिकट घोषित करेगी, प्रत्येक कार्यकर्ता उसे चुनाव लड़ाएगा और सरधना से कमल के फूल को जिताकर विधानसभा भेजा जाएगा। पदाधिकारियों को भी बूथ प्रवास की जिम्मेदारी मिली। मंचासीन पूर्व विधायक की किसी बात को लेकर जिलाध्यक्ष और संचालन कर रहे जिला महामंत्री से तीखी नोकझोंक हुई। कार्यशाला में अनुज राठी, मनिंदर विहान, मनोज चिरौड़ी, समीर चौहान, आशीष प्रताप, मुकेश शास्त्री, नितिन शर्मा, ओमप्रकाश पाल, धीर सिंह सैनी, वाईपी सिंह, हरेंद्र चौधरी, गौतम सिवाच, ऋषिपाल भंडारी, आशीष अहलावत, रवि बटजेवरा, मुदित शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।