Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Discipline committee was formed in Drona Public School, Brigadier Naveen Rathi arrived in the grand ceremony
{"_id":"68c19ec9a8d975328703036e","slug":"video-discipline-committee-was-formed-in-drona-public-school-brigadier-naveen-rathi-arrived-in-the-grand-ceremony-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: द्रोण पब्लिक स्कूल में हुआ अनुशासन समिति का गठन, भव्य समारोह में पहुंचे ब्रिगेडियर नवीन राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: द्रोण पब्लिक स्कूल में हुआ अनुशासन समिति का गठन, भव्य समारोह में पहुंचे ब्रिगेडियर नवीन राठी
मेरठ। सरधना के बरनावा रोड स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में बुधवार को अनुशासन समिति का भव्य गठन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवीन राठी रहे, जिन्होंने मशाल प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह की शुरुआत छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर एवं मार्च पास्ट के साथ की गई। इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से मशाल का हस्तांतरण किया गया। विद्यालय के चारों हाउसों के कैप्टन को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। करण हाउस की कैप्टन तानिया, भीष्म हाउस की कैप्टन किष्टि त्यागी, एकलव्य हाउस की कैप्टन अवनि, अर्जुन हाउस की कैप्टन सारा बनाई गई। जबकि स्पोर्ट्स कैप्टन: तानिया और वॉइस स्पोर्ट्स कैप्टन निशांत रहा। वहीं, हैड बाय कृष्णा, हैड गर्ल नूर-उल-हुदा चुने गए। सभी छात्र नेताओं को ब्रिगेडियर नवीन राठी और स्कूल प्रबंधक संजय त्यागी द्वारा बैज पहनाकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ब्रिगेडियर राठी ने छात्रों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन समिति का गठन छात्रों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने और उनमें आत्मविश्वास व उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्रों से जीवन में कभी हार न मानने और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल, दीपक यादव, कपिल शर्मा, राशि अरोड़ा, अनिका, मो. अरशद, ललित शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।