Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
DIG Meerut Range held a seminar regarding upcoming festivals and law and order, SSP and SP of four districts including Meerut were present.
{"_id":"6aa196749c744646f508dcb9","slug":"video-dig-meerut-range-held-a-seminar-regarding-upcoming-festivals-and-law-and-order-ssp-and-sp-of-four-districts-including-meerut-were-present-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आगामी त्यौहारों और कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज ने की गोष्ठी, मेरठ समेत चार जिलों के एसएसपी और एसपी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आगामी त्यौहारों और कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज ने की गोष्ठी, मेरठ समेत चार जिलों के एसएसपी और एसपी रहे मौजूद
मेरठ। आगामी त्यौहारों, अपराध समीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधी नैथानी ने मेरठ समेत चार जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ गोष्ठी की और साथ ही वीसी के माध्यम से रेंज के सभी एडिशनल एसपी, एएसपी, सीओ, सीएफओ, सीओ एलआईयू और एआरओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, नवरात्र, रामनवमी, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। इसके साथ ही यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य ऐप, ई-सम्मन ऐप के संबंध में भी समीक्षा की गई। साथ ही कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए डीआईजी ने कई ज़रूरी दिशा-निर्देश दिये। गोष्ठी के दौरान डीआईजी कार्यालय में मेरठ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, बागपत एसपी सूरज राय और हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।