{"_id":"6aa1458f33af2b9a8c05a7fe","slug":"video-gurugram-gmda-launches-anti-encroachment-portal-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: जीएमडीए ने शुरू किया एंटी-एन्क्रोचमेंट पोर्टल, अब कर सकेंगे अतिक्रमण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: जीएमडीए ने शुरू किया एंटी-एन्क्रोचमेंट पोर्टल, अब कर सकेंगे अतिक्रमण की शिकायत
अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से शुरू किए गए एंटी-एन्क्रोचमेंट पोर्टल को शहरवासियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पोर्टल के माध्यम से शहरवासी सड़कों, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट, ड्रेन और अन्य सार्वजनिक या सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण की सूचना सीधे जीएमडीए को दे सकते हैं। शिकायत दर्ज करते समय लाइव, जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प वाली फोटो अपलोड करने की सुविधा है। शिकायत दर्ज करने के लिए जीएमडीए एंटी-एन्क्रोचमेंट पोर्टल पर जाना होगा। इसका लिंक जीएमडीए की वेबसाइट के ‘New Arrivals’ सेक्शन में भी उपलब्ध है। शिकायतों की निगरानी के लिए अधिकारियों के लिए एडमिन मॉड्यूल भी तैयार किया गया है। इसके माध्यम से शिकायतों की मॉनिटरिंग, की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड और अतिक्रमण हटाने की प्रगति को ट्रैक किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।