Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Chairs remained vacant in the conference of Nationalist Nav Nirman Dal in Kol, Shrikant Tyagi lashed out at BJP, announced to field candidates on 160 seats in the assembly elections.
{"_id":"6ad4e24b155175ba380b968a","slug":"video-chairs-remained-vacant-in-the-conference-of-nationalist-nav-nirman-dal-in-kol-shrikant-tyagi-lashed-out-at-bjp-announced-to-field-candidates-on-160-seats-in-the-assembly-elections-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कोल में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के सम्मेलन में खाली रहीं कुर्सियां, भाजपा पर बरसे श्रीकांत त्यागी, विधानसभा चुनाव में 160 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कोल में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के सम्मेलन में खाली रहीं कुर्सियां, भाजपा पर बरसे श्रीकांत त्यागी, विधानसभा चुनाव में 160 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा
मेरठ। खरखौदा के कोल गांव में रविवार को राष्ट्रवादी नव निर्माण दल (रानद) के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में कुर्सियां खाली रहने पर उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है और पार्टी के कार्यक्रम में लोगों को पहुंचने से रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने एक महीने बाद किठौर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा करने का दावा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की बात कही। सम्मेलन में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु त्यागी ने भी सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि भाजपा ने त्यागी, भूमिहार और ब्राह्मण समाज के साथ विश्वासघात किया है। वर्ष 2014 से पहले समाज के कार्यकर्ताओं का शोषण किया गया और सत्ता में आने के बाद उन्हें उपेक्षित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने समाज के लोगों का राजनीतिक इस्तेमाल किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें किनारे कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। श्रीकांत त्यागी ने नोएडा प्रकरण के बाद अपने समर्थन में हुई जनसभा का जिक्र करते हुए कहा कि उसी के बाद उन्होंने राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का गठन किया। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में किठौर सीट पर उनकी पार्टी का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा और भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा को हराने का संकल्प भी दिलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।