{"_id":"6ad4e215b6c457d2fc0db94b","slug":"video-bku-revolutionary-organization-took-out-jan-jagran-yatra-in-protest-against-ugc-law-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: यूजीसी कानून के विरोध में भाकियू क्रांतिकारी संगठन ने निकाली जनजागरण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: यूजीसी कानून के विरोध में भाकियू क्रांतिकारी संगठन ने निकाली जनजागरण यात्रा
मेरठ। सरधना में यूजीसी कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवों में जनजागरण यात्रा निकाली। रार्धना पुल से शुरू हुई यात्रा अकलपुरा, राजपुर मोमन, फरीदपुर और खेड़ा सहित कई गांवों से होकर गुजरी। ट्रैक्टरों के काफिले के साथ निकाली गई यात्रा में किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। हरियाणा के करनाल से भी बड़ी संख्या में लोग यात्रा को समर्थन देने पहुंचे। संगठन के पदाधिकारी सुबह करीब 10 बजे रार्धना पुल पर एकत्र हुए। यहां से ट्रैक्टरों के काफिले के साथ यात्रा शुरू की गई। विभिन्न गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। अकलपुरा गांव में यात्रा का विशेष स्वागत किया गया। इस दौरान अंकुर और योगेश ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। खेड़ा स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने केंद्र सरकार से यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से बच्चों के भविष्य और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कानून के विरोध में स्वर्ण समाज के लोग आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने मांग नहीं मानी तो समाज को एकजुट कर आगामी चुनाव में विरोध दर्ज कराया जाएगा। यात्रा में राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम, यज्ञदत्त शर्मा, जगपाल फौजी, मनोज सोम, डॉ. संजय चौहान, जयवीर सिंह, सत्येंद्र सोम, अरुण सोम, हरवीर सिंह, सागर सोम सहित असलम, आकिल, बादशाह और अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।