Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SCA defeated Vedanta Cricket Club by 33 runs.

Mau News: एससीए ने वेदांत क्रिकेट क्लब को 33 रनों से हराया

Sun, 08 Nov 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
SCA defeated Vedanta Cricket Club by 33 runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाने के बाद दौड़ लगाता बल्लेबाज। स
मऊ। सहादतपुरा स्थित मैदान पर शनिवार को वेदांत क्रिकेट क्लब और एससीए के बीच 35-35 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एससीए के देवांश यादव के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (33 रन और 4 विकेट) के दम पर वेदांत क्रिकेट क्लब को 33 रनों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए एससीए की टीम 28.5 ओवर में 200 रनों के स्कोर पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज निखिल यादव ने ताबड़तोड़ अंदाज में 35 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मध्यक्रम में अनन्या सिंह ने 20 रन, देवांश यादव ने मात्र 21 गेंदों में 5 चौके व 2 छक्के जड़कर तेजतर्रार 33 रन और अंश यादव ने नाबाद 24 रन बनाए।
विज्ञापन

विपक्षी टीम की ओर से अतिरिक्त रनों के रूप में 57 रन जुड़े। वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह ने 39 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, अमूल्यम सिंह, आर्यन प्रजापति, विवेक कुमार सिंह, उत्सव सिंह और अर्णव पांडेय को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब की टीम 29.5 ओवर में 167 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज विवेक कुमार सिंह ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 39 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतक (54 रन) जड़ा। उनके अलावा आर्यन प्रजापति ने 33 रन और आयुष गुप्ता ने 20 रन बनाए, लेकिन एससीए की कसी हुई गेंदबाजी के सामने अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके।

एससीए की ओर से देवांश यादव और अंश यादव ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। देवांश ने 6 ओवर में 1 मेडन डालते हुए 23 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जबकि अंश यादव ने 5.5 ओवर में 39 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इनके अलावा अभिनव यादव और जेहान ने भी 1-1 विकेट हासिल किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए देवांश यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed