{"_id":"6a5e6927d3011c6ef5079532","slug":"video-contractor-stores-cement-in-sealed-primary-school-video-goes-viral-report-sought-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीज प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार ने रखा सीमेंट, वीडियो वायरल; रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार ने रखा सीमेंट, वीडियो वायरल; रिपोर्ट तलब
मऊ जिले की घोसी नगर के कस्बा खास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने सीज प्राथमिक विद्यालय (भाग-एक) में सोमवार को एक ठेकेदार द्वारा सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग से आख्या तलब कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। घोसी नगर के मझवारा मोड़ के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय (भाग-एक) को वर्ष 2020-21 में छात्रों की कम संख्या एवं विद्यालय की भूमि विवादित होने के कारण तत्कालीन उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार राय ने सीज कर दिया था। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों को प्राथमिक विद्यालय (भाग-दो) से संबद्ध कर दिया गया था।सोमवार को सीज विद्यालय का ताला खुला मिलने एवं परिसर में एक ठेकेदार द्वारा सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि सीज विद्यालय को किसके आदेश पर खोला गया और विद्यालय की चाबी ठेकेदार को किसकी अनुमति से सौंपी गई।इस संबंध में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में शिक्षा विभाग से विस्तृत आख्या मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।