{"_id":"6ad87892ad69d0c4c50144e3","slug":"video-women-clash-with-police-at-chhata-sugar-mill-protest-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घूंघट संभाला, चप्पल उठाई और पुलिस पर कर दिया वार! छाता शुगर मिल धरने में महिलाओं का रौद्र रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घूंघट संभाला, चप्पल उठाई और पुलिस पर कर दिया वार! छाता शुगर मिल धरने में महिलाओं का रौद्र रूप
मथुरा की छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग के लिए चल रहा धरना मंगलवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों के हाथों से जनप्रतिनिधियों का पुतला छीनते ही मौके पर मौजूद महिलाएं भी आक्रोशित हो गईं। महिलाओं ने एक हाथ से घूंघट संभालते हुए पुलिसकर्मियों पर चप्पलें चला दीं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने हाथ आगे कर चप्पल से बचाव किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने दुर्गानवमी और दशहरे का हवाला देते हुए महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
छाता शुगर मिल करीब 18 साल पहले बंद हो गई थी। इसे दोबारा चालू कराने के लिए पूर्व सैनिकों और किसानों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने मांग उठाई। किसानों की मांग पर मिल को शुरू कराने की घोषणाएं भी हुईं, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण मिल चालू नहीं हो सकी। इस बार मिल को शुरू कराने की मांग ने जोर पकड़ा और लोगों ने मिल के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।