{"_id":"6a5a5a024c0bd996cf0274e9","slug":"video-uproar-over-power-cuts-in-chhata-in-mathura-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में बिजली कटाैती पर हंगामा, भीड़ ने रात में घेरा बिजलीघर; प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में बिजली कटाैती पर हंगामा, भीड़ ने रात में घेरा बिजलीघर; प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे अधिकारी
मथुरा के छाता कस्बे में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात बिजलीघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। आबकारी मोहल्ला समेत कई इलाकों के निवासियों ने लचर व्यवस्था के विरोध में परिसर का घेराव कर लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सुबह पांच बजे से बिजली गुल है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात को जब उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर बिजली घर पहुंचे, तो वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। इससे आक्रोशित भीड़ ने चेयरमैन प्रतिनिधि फाल्गुन उर्फ कान्हा के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिश्वतखोरी के कारण कुछ इलाकों में बिजली दी जा रही है, जबकि आम उपभोक्ता परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक किसी उच्च अधिकारी द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया जाता, वे रात भर धरना देंगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।