{"_id":"6ae8348adccfa7b9c7042011","slug":"video-the-50-feet-high-gold-studded-garuda-flag-pillar-of-the-south-indian-ranganath-temple-will-be-restored-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दक्षिण भारतीय रंगनाथ मंदिर का स्वर्ण जड़ित 50 फीट ऊंचे गरुड़ ध्वज स्तम्भ का होगा पुनरुद्धार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दक्षिण भारतीय रंगनाथ मंदिर का स्वर्ण जड़ित 50 फीट ऊंचे गरुड़ ध्वज स्तम्भ का होगा पुनरुद्धार।
वृंदावन। श्री रामानुज संप्रदाय के लगभग 175 वर्ष पुराने दिव्य देश रंगनाथ मंदिर में स्थापित स्वर्ण जड़ित 50 फीट ऊंचे गरुड़ ध्वज स्तम्भ के पुनरुद्धार का कार्य शुरू हो गया। इसकी वैदिक प्रक्रिया दक्षिण भारतीय विद्वानों के सानिध्य में रविवार को पूर्ण की गई। तीन दिवसीय बाल्यालम अनुष्ठान के बाद साल की लकड़ी एवं ताम्र पात्र से बने गरुण स्तम्भ को सोने से मढ़ा जाएगा। इसके लिए जयपुर से पांच किलो सोना लाया गया है।
उत्तर भारत के सबसे बड़े दिव्य देश रंगनाथ मंदिर को ब्रजवासी सोने के खंभे के मंदिर के नाम से भी जानते हैं। मंदिर में भगवान गोदा रंगमन्नार के मुख्य गर्भगृह के सामने स्थित श्री रामानुज संप्रदाय की दिव्य देश परंपरा के अनुसार गरुड़ ध्वज स्तम्भ भगवान के दर्शन की प्रथम सीढ़ी है। मान्यता है कि इसके शरणागत होकर ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। साल और सागवान की लकड़ी से निर्मित 50 फीट ऊंचे स्तम्भ पर सोने का बाह्य आवरण है। जोकि खुले स्थान में होने के कारण क्षरण होने लगा। मंदिर के महंत गोवर्धन पीठाधीश्वर बालक स्वामी के निर्देश पर इसका पुनरुद्धार कराया जा रहा है। जिसमें क्षरण हो चुके स्थान पर फिर से स्वर्ण मंडन किया जायेगा।
संप्रदाय की वैदिक परंपरा के अनुरूप दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वानों द्वारा मंदिर में तीन दिन बाल्यालम अनुष्ठान किया। इसके प्रथम चरण में अंकुरारोपन, देव आह्वान, गरुण शांति और सुदर्शन हवनादि के उपरांत गरुण स्तम्भ की संपूर्ण शक्ति प्रतीकात्मक छवि में प्रतिस्थापित की गई।
गरुड़ स्तंभ का कार्य दक्षिण भारत से आए लक्ष्मी नरसिम्हन के नेतृत्व में 10 अनुभवी लोगों द्वारा किया जाएगा। लक्ष्मी नरसिम्हन ने बताया कि वह दक्षिण भारत के कई प्रमुख मंदिरों में यह कार्य कर चुके हैं। सबसे पहले पाढ़ बांधने के बाद यह देखा जाएगा कि स्तंभ में प्रयुक्त लकड़ी किस हाल में है, जिसके बाद ही स्वर्ण चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 60 से ज्यादा दिनों का समय लग सकता है।
मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि इस संपूर्ण प्रक्रिया में 2 महीने से अधिक का समय लगेगा। लगभग सात किलो सोने से पवित्र स्तंभ का स्वर्ण मंडन किया जायेगा। यह स्वर्ण भक्तों द्वारा दान स्वरूप मंदिर में दिया जा सकता है। इस गरुण स्तंभ का कार्य होली के बाद आयोजित होने वाले ब्रह्मोत्सव तक पूर्ण होने की संभावना है। मंदिर पुजारी राजू स्वामी ने बताया कि दक्षिण के विद्वानों के आचार्यत्व में यह वैदिक अनुष्ठान किया जा गया। जिसमें प्रथम दिवस अंकुर रोपण, मृदा रोपण,हवन आदि पूजा हुई। दूसरे दिन लघु ब्रह्मोत्सव हुआ। तीसरे और अंतिम दिन रविवार को शुभ मुहूर्त में अन्य पूजा हवन पूर्णाहुति हुई। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण से लेकर अब तक पहली बार पुनरुद्धार का कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान पुरोहित विजय मिश्र, रघुनाथ स्वामी, रंगा स्वामी, चौवी स्वामी, वासु स्वामी, आर कृष्णन, एम एल पांडे, शेषाचारी, राजन स्वामी आदि भक्त मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।