Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Tej Pratap Yadav son of former Bihar Chief Minister Lalu Yadav has arrived in Nandgaon in Mathura on janmashtami
{"_id":"6a9ad999980310d31c08f860","slug":"video-tej-pratap-yadav-son-of-former-bihar-chief-minister-lalu-yadav-has-arrived-in-nandgaon-in-mathura-on-janmashtami-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नंदगांव पहुंचे तेज प्रताप यादव, जन्माष्टमी पर कान्हा की भक्ति में डूबे; खुद को बताया श्रीकृष्ण का वंशज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नंदगांव पहुंचे तेज प्रताप यादव, जन्माष्टमी पर कान्हा की भक्ति में डूबे; खुद को बताया श्रीकृष्ण का वंशज
जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ शुक्रवार देर शाम नंदगांव पहुंचे। उन्होंने नंदबाबा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की भूमि के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के दौरान तेज प्रताप यादव ने स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि से उनका विशेष लगाव है और वह यहां बार-बार आते रहते हैं। नंदगांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और मंदिर से जुड़े सेवायतों ने उनका स्वागत किया।भोजपुरी शो में शामिल होने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि लोग उन्हें जहां प्रेम और स्नेह से बुलाते हैं, वह वहां चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए लोगों का प्रेम और अपनापन महत्वपूर्ण है। तेज प्रताप यादव के नंदगांव पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने नंदबाबा मंदिर की प्राचीन परंपराओं और ब्रज की धार्मिक संस्कृति के प्रति भी अपनी आस्था व्यक्त की। दर्शन के बाद उन्होंने कुछ समय नंदगांव में बिताया और ब्रजभूमि के प्रति अपने जुड़ाव को दोहराया। उन्होंने बताया कि अभी 3 दिन वे ब्रज में ही बिताएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।